खेड़ापति हनुमान मंदिर में मर्यादित वस्त्रों में दर्शन अनिवार्य:ग्वालियर में समिति ने लगाए पोस्टर, श्रद्धालुओं से शालीन कपड़े पहनने की अपील

ग्वालियर के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। समिति ने इस संबंध में मंदिर परिसर में जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए हैं। इस पहल की श्रद्धालु प्रशंसा कर रहे हैं। जिसमें मर्यादित वस्त्रों में आने की अपील की गई है। शहर के गांधीनगर इलाके में स्थित यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना बताया जाता है। इसे खेड़ापति सरकार मंदिर के नाम से जाना जाता है। पुजारी के अनुसार, यह भगवान हनुमान का अति प्राचीन मंदिर है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालु असहज महसूस करते हैं मंदिर समिति द्वारा लगाए गए पोस्टरों पर स्पष्ट रूप से लिखा है, मंदिर में मर्यादित वस्त्र ही पहनकर आएं। समिति के सदस्यों ने बताया कि कई बार देखा गया था कि कुछ भक्त कटे-फटे या छोटे वस्त्र पहनकर मंदिर आते थे, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को असहजता महसूस होती थी। इसी कारण यह निर्णय लिया गया है कि मंदिर परिसर में मर्यादित वस्त्रों में ही प्रवेश और दर्शन किए जाएं। मंदिर समिति के इस निर्णय और लगाए गए पोस्टरों की श्रद्धालु सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे उचित कदम बताया है, जबकि कुछ का कहना है कि सनातन धर्म में भी वस्त्रों की मर्यादा पर जोर दिया गया है। श्रद्धालुओं ने ऐसी पहल को अन्य धार्मिक स्थलों पर भी लागू करने का सुझाव दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *