खेड्डां वतन पंजाब दीयां में जीते स्वर्ण और कांस्य

अमृतसर | खालसा कॉलेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रणजीत एवेन्यू के छात्रों ने पंजाब सरकार द्वारा आयोजित खेडां वतन पंजाब दीयां खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत कर स्कूल व माता- पिता का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रिंसिपल निर्मलजीत कौर ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतकर संस्था की उपलब्धियों में एक और वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि छात्रा सचलीन कौर, समरदीप कौर ने किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि खेल मनुष्य के सर्वांगीण विकास में सहायक होने के साथ ही आत्मसुरक्षा एवं आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *