खेतड़ी में कांग्रेस की बैठक में हंगामा, कुर्सियां फेंकी:बीजेपी का समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं को बुलाने का आरोप

खेतड़ी कस्बे में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं के बैठक में शामिल होने और मंच पर बैठने को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। कुछ कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे, जिससे काफी देर तक हंगामा होता रहा। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और प्रधान मनीषा गुर्जर ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। यह बैठक कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित की गई थी। इस अभियान का उद्देश्य जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करना और कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। प्रत्येक ब्लॉक में बैठकें कर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। अभियान के तहत विधानसभा प्रभारी प्रवीण डावर, पूर्व मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह, प्रधान मनीषा गुर्जर, जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा और पीसीसी सदस्य सोनिया गुर्जर मंच पर मौजूद थे। जब विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने वाले कुछ कार्यकर्ताओं को मंच पर बुलाया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की मुख्य कड़ी हैं। पार्टी पदाधिकारी बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने सभी से मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रधान मनीषा गुर्जर, पूर्व उपप्रधान अमरसिंह गुर्जर, मदनलाल गुर्जर, शकुंतला यादव, गोकुलचंद सैनी, डॉ. शीशराम गुर्जर, महावीर प्रसाद, सहीराम बांसियाल, श्रवण दत्त, सुभाष चंद्र, बजरंग सिंह, शमशेर चौधरी, निरंजन लाल, मनोज श्योराण, रमेश पांडे, विनोद सोनी, निकेश पारीक, मनीराम ठेकेदार और बाबूलाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *