खंडवा जिले की पंधाना पुलिस ने इसी हफ्ते किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग को पुलिस ने पकड़ा था। अब उन्हीं चाेरों से पूछताछ के बाद छैगांवमाखन पुलिस ने भी 3 चोर पकड़े। जिनके कब्जे से मोटर पंप, केबल के अलावा दवा छिड़कने का पंप, तौलकांटा और अनाज भी मिला है। छैगांवमाखन पुलिस ने आरोपी संतोष उर्फ श्यामा पिता हीरालाल कुमावत (19) निवासी ग्राम कोलाडिट, दीपक उर्फ भव्यु पिता गड़बड़ भील (26) निवासी ग्राम कोलाडिट, राजेंद्र उर्फ टठीया पिता दिनेश वानखेड़े (24) निवासी आवलिया को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से गेहूं के बोरे, एक पुराना इस्तेमाली तौल कांटा, दो पुराने इस्तेमाली खेत में दवाई छींटने के पंप, पानी डीप पाइप, लोहे की रिंगों में लपटे हुए बंडल बरामद किए है। इनकी कीमत करीब 85 हजार रूपए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


