भिंड जिले के तीन क्रिकेटरों का चयन मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम में सीके नायडू ट्रॉफी के लिए किया गया है। जिले के विष्णु भारद्वाज, रोहित राजावत और सक्षम पुरोहित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में राज्य की ओर से मैदान में उतरेंगे। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने सीके नायडू ट्रॉफी के लिए भिंड से एक साथ तीन खिलाड़ियों को मौका दिया है। चयनित खिलाड़ियों में बाएं हाथ के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर विष्णु भारद्वाज, बाएं हाथ के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रोहित राजावत और विकेटकीपर बल्लेबाज सक्षम पुरोहित शामिल हैं। खास बात यह है कि भिंड जिले में सुविधाओं से युक्त क्रिकेट स्टेडियम नहीं है, फिर भी इन खिलाड़ियों ने साधारण मैदानों और सीमित संसाधनों में अभ्यास कर यह मुकाम हासिल किया है। यही कारण है कि एक बार फिर इनकी प्रतिभा ने मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम में स्थान सुरक्षित किया है। विष्णु भारद्वाज के पिता और वरिष्ठ पत्रकार गणेश भारद्वाज ने बताया कि स्थानीय पूर्व क्रिकेटर व प्रशिक्षक रवि शेखर कटारे के मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी खिलाड़ी सबसे पहले भिंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (BDCA) की ओर से खेलते रहे हैं। खिलाड़ियों के अभिभावकों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, MPCA अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया, चंबल डिवीजन अध्यक्ष प्रशांत मेहता, सचिव तस्लीम खान, भिंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष व पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी और प्रशिक्षक रवि शेखर कटारे के प्रति आभार जताया है। खिलाड़ियों की प्रोफाइल


