खेत के घर में मिला युवक का शव:हत्या की आशंका, सिवनी की लखनवाड़ा पुलिस ने जांच शुरू की

सिवनी जिले के मड़वा गांव के पास एक खेत में बने घर में शुक्रवार दोपहर को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। कल शाम से था लापता लखनवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान शिवकुमार वर्मा (35 वर्ष) निवासी मड़वा के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी किरण वर्मा ने कमलेश वर्मा को बताया था कि शिवकुमार वर्मा गुरुवार शाम करीब 7 बजे घर से निकले थे और तब से लापता थे। इसके बाद अतुल वर्मा, हर्षित वर्मा और अन्य लोग शिवकुमार को खोजने निकले। खोजबीन के दौरान शिवकुमार का शव उनके खेत की झोपड़ी में मृत अवस्था में मिला। शरीर पर मिले चोट के निशान पुलिस के अनुसार, मृतक शिवकुमार वर्मा के नाक, माथे, चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। परिजनों ने शिवकुमार की मारपीट कर गले में आई चोटों से हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने तुरंत शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक शिवकुमार वर्मा किसानी का कार्य करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना को किन लोगों ने अंजाम दिया है और हत्या के पीछे का कारण क्या था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *