भिंड कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा ने जिम्मेदारी संभाली:ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने पर जोर; बोले- औचक निरीक्षण कर जांच करूंगा

भिंड.जिले के नवागत कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार की दोपहर पदभार ग्रहण किया। शाम को उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक में कहा कि मैं औचक निरीक्षण करूंगा, इसलिए कार्यालयों में साफ-सफाई और लंबित कार्यों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर मीणा ने कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यों एवं योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर विकास केमोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बोले- सीएम हेल्पलाइन के समय पर समाधान हो
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टी.एल. प्रकरणों को अधिक समय तक लंबित न रखें। टी.एल. का उद्देश्य समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करना है। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का भी निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली तत्काल शुरू की जाए। जिन विभागों में यह प्रणाली लागू नहीं है, उनमें शीघ्र शुरुआत करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *