बुरहानपुर में कल 5 घंटे बिजली कटौती:शहर के 7 इलाके प्रभावित होंगे

बुरहानपुर में कल (शनिवार) बिजली लाइन के रखरखाव के चलते 7 क्षेत्रों में पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक यह कार्य किया जाएगा। कंपनी के सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि 11 केवी महाजन फीडर का मानसून के बाद आवश्यक रखरखाव किया जाना है। इसी कारण यह बिजली कटौती की जाएगी। इस रखरखाव कार्य से गुर्जर भवन, संजय नगर पार्ट बी, मोहन नगर, सुंदर नगर, बालाजी नगर, दत्तात्रय नगर और रास्तीपुरा जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। कंपनी ने सूचित किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *