खेत पर काम कर रहे किसानों पर जानलेवा हमला:मौके पर पहुंची दो थाने की पुलिस, बदमाश फरार, ग्रामीणों में दहशत

बरेली में खेत में काम कर रहे दो किसानों पर सात-आठ बदमाशों ने हमला बोल दिया। दोनों किसानों पर फायरिंग की। दोनों किसानों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच ग्रामीणों ने अपने घर पर फोन कर दिया। जिसके बाद गांव के सैकड़ों लोग रात में ही हाथों में लाठी डंडा लेकर खेत पर पहुंचे। लेकिन बदमाश तब तक फरार हो गए। वही मौके पर दो थानों की पुलिस भी पहुंची। इज्जतनगर के गांव नौगवां जागीर का मामला दरअसल इज्जतनगर के गांव नौगवां जागीर में अर्जुन और धनपाल खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान सात-आठ बदमाश आए और दोनों किसानों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने फायर भी किए, गनीमत रही कि दोनों किसान बाल बाल बच गए। दोनों किसानों ने बदमाशों से छिपकर अपनी जान बचाई। इस दौरान दोनों किसानों ने अपने अपने घरों पर फोन कर दिया। जिसके बाद सैंकड़ों ग्रामीण हाथों में लाठी डंडे लेकर खेत पहुंच गए। वही सूचना मिलते ही इज्जतनगर और हाफिजगंज थाने की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने भी खेतों में कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सक। ग्रामीणों में दहशत वही इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तो खेत में पानी लगा रहे थे। वैसे भी हम लोगों का रात रात भर जागकर अपनी फसल की रखवाली छुट्टा पशुओं से करनी पड़ती है। ऐसे में ग्रामीण डरे सहमे हुए है कि बदमाश उन पर फिर से हमला न कर दे। वही पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर मामले की जांच की बात कह रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *