शंकरगढ़ पुलिया हादसे में निर्माण सुपरवाइजर निलंबित:JE के निलंबन की संस्तुति, मुख्य अभियंता,  जोनल अधिकारी व जेडएसओ को कारण बताओ नोटिस

शंकरगढ़ पुलिया हादसे में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने JE पवन कुमार कुमार के निलंबन की संस्तुति शासन से कर दी है। निर्माण सुपर वाइजर को निलंबित कर दिया है। इसके साथ्ज्ञ ही मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता, जोनल अधिकारी अवधेश कुमार और जेड़एसओ राजीव बालियान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में शंकरणगढ़ की पुलिया के पास बीच रोड पर खुले पड़े मैनहोल में एक्टिवा सवार गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना मंगलवार रात करीब साढे़ 8बजे की बताई गई है। प्रकाश नगर निवासी राजेश किसी काम से एक्टिवा से जा रहे थे। तभी शंकरगढ़ की पुलिया के पास सड़क पर खुले पडे़ मैनहोल में उनकी एक्टिवा जा गिरी। एक्टिवा का आगे का हिस्सा होल में घुस गया। उनका सिर सड़क से टकराया। उनके सिर में चोट लगी। वो बेहोश होकर गिर गए।
आसपास के लाेगों ने उन्हें उठाया। तत्काल हॉस्पीटल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि मैनहोल लंबे समय से खुला पड़ा है। कई बार नगर निगम से शिकायत की लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए लोगों ने दोपहर को शंकरगढ़ की पुलिया पर प्रदर्शन किया। हादसे को लेकर धरना दिया।
इस मामले में मृतक के परिजनों ने थाना शाहगंज में नगर निगम के खिलाफ तहरीर दी। देर रात नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने इस मामले में लापरवाही मानते हुए सुपरवाइजर निलंबित भी कर दिया। JE के निलंबन की संस्तुति की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *