भास्कर न्यूज | बगीचा जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटना में एक वृद्धा की मौत हो गई। वहीं दो लड़कियां झुलस गईं। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोपहर 1 से 2 बजे के बीच तेज बारिश के साथ बिजली गिरी। ग्राम पंचायत बाम्बा में 60 वर्षीय मीरा बाई पति छत्तर साय की गाज की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वह खेत में काम कर रही थी, तभी बिजली खेल में गिरी। इसी समय पास के गांव ग्राम पंचायत पसिया के लौहघुटरी में भी बिजली गिरी। यहां रितु बाई (25) पिता अजय राम, जाति नागवंशी और कविता (11) पिता शिवलाल झुलस गईं। दोनों को तुरंत बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया।


