पीएम फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

बालोद| खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा शुरू हो गया है। इसके लिए धान सिंचित एवं असिंचित, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, अरहर, उड़द, मूंग, कोदो, गुटकी, रागी फसलों को अधिसूचित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। अधिसूचित फसलों का फसल बीमा ऋणी किसान अपने संबंधित समिति या बैंकों में जाकर करा सकते हंै। अऋणी किसान अपने नजदीक के लोक सेवा केन्द्र, बैंक और अपने मोबाइल से क्रॉप इंश्योरेंस एप्प के माध्यम से बीमा करा सकते हैं। टोल फ्री नंबर 14447 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *