खेत में पानी देने गए किसान की डेडबॉडी मिली:परिजन को अचेत हालत में मिला, बोले- करंट लगने से मौत का शक

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में खेत में पानी लगाते समय एक किसान करंट की चपेट में आ गया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने निकले। खेत में किसान का शव मिला। सेवर थाना ASI अमर चंद ने बताया- सूचना मिली थी मलाह गांव में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। शव आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों से पूछताछ की। पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। मृतक विजेंद्र (40) के परिजनों का कहना है कि तड़के 3 बजे विजेंद्र खेत पर पानी देने गया था। वह वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद उसे ढूंढने के लिए खेत पर गए। वहां वह अचेत हालत में पड़ा था। उसे लेकर आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अंदेशा लगाया जा रहा है कि जब विजेंद्र ने फसल में पानी देने के लिए मोटर स्टार्ट की तो, उसे करंट लग गया। जिससे वह वहीं वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस किसान विजेंद्र की मौत के कारणों का पता लगा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *