बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने राजसमंद के नाथद्वारा में भजन संध्या के दौरान जमकर नृत्य किया। यहां नाथद्वारा में आयोजित गिरधारलालजी आनंद उत्सव के अवसर पर चल रही भागवत कथा में गुरुवार रात्रि को गोवत्स कथावाचक राधाकृष्ण महाराज ने राधा मीरा के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालु भी उत्साह से झूमने लगे
इस दौरान बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी खुद को नहीं रोक पाए और नाचने व झूमने लगे। वही कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, राधाकृष्ण महाराज व गोस्वामी शरणम बावा ने भी नृत्य किया। इस दौरान कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उत्साह पूर्वक जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम देर रात्रि तक चला जहां सैकड़ों लोग मौजूद रहे। श्रीनाथजी की संध्या आरती के दर्शन किए
बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गुरुवार शाम को पुष्टिमार्ग की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी की संध्या आरती के दर्शन किए। इसके बाद बाद सभी महाप्रभुजी की बैठक पहुंचे। जहां मंदिर परंपरा अनुसार बैठक जी में अधिकारी सुधाकर शास्त्री, सहायक अधिकारी अनिल सनाढय, सचिव लीलाधर पुरोहित ने उपरना रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर उनका समाधान ‘स्वागत’ किया। इस दौरान उनके साथ कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय व राधाकृष्ण महाराज भी साथ में थे।


