खेत में मृत मिले 15 मोर, सैंपल जोधपुर-भोपाल लैब भेजे:वन विभाग को मौके पर दाना मिला, रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पाली में 15 मोर और 2 मुर्गे खेत में मृत हालत में मिले। वन विभाग की टीम को जहरीला दाना खाने से मौत की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां मिले दाने इकट्‌ठे किए। मोरों-मुर्गों के विसरा सैंपल लेकर जोधपुर और भोपाल की लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का पता चलेगा। वन विभाग बाली के रेंजर किशोर कुमार ने बताया- बाली उपखंड के मालनु-लालपुरा रोड पर नेमाराम पुत्र वक्ताराम के कृषि कुएं के पास 15 मोर और 2 मुर्गे मरे मिले। सूचना कन्हैया लाल मीण ने दी। मौके पर वनपाल प्रकाश मीणा को भेजा। वहां कुछ दाने पड़े मिले। जिनके सैंपल एकत्रित किए। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जगदीश कुमार सहित चार डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि जहरीले दाने खाने से मोरों की मौत हुई। जोधपुर और भोपाल लैब सैंपल भेज गए हैं। इससे पक्षियों की मौत की सही वजह सामने आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *