उदयपुर जिले के गोगुंदा में लेपर्ड ने मां के सामने बेटी पर हमला कर दिया। मां के चिल्लाने पर लेपर्ड भागा और घायल युवती को हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना गोगुंदा पंचायत समिति मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर भूताला पंचायत के गांव पाचावतो की भागल की है। गांव में रहने वाली घीसी बाई और उसकी बेटी अनिता कुंवर (17) खेत में घास काट रही थी। इस दौरान अचानक लेपर्ड आया और अनिता पर हमला कर दिया। लेपर्ड ने युवती पर झपट्टा मारा। ये देखकर मां चीखने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर लेपर्ड युवती को छोड़कर भाग गया। चीख सुनकर आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। युवती के पिता उसे बाइक पर गोगुंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां से उदयपुर जिला हॉस्पिटल में रेफर किया गया। वन विभाग टीम ने किया था विजट
ग्रामीणों ने लेपर्ड के मूवमेंट को देखते हुए पिंजरा लगाने की मांग की है। भूताला सरपंच मोहन सिंह ने बताया- दो दिन पहले भी नेतावलों की भागल में एक बाड़े में लेपर्ड आया था। लोगों के शोर मचाने पर भाग गया था। सरपंच ने बताया कि वन विभाग की टीम ने एक दिन पहले ही यहां आकर विजिट किया था।


