भास्कर न्यूज | अमृतसर पहलगाम हमले के बाद बीएसएफ ने कार्रवाई तेज कर दी है। खुफिया सूचना के आधार पर बीएसएफ ने दोपहर 2.30 बजे सरहदी गांव बच्चीविंड के पास खेत से तस्कर को पिस्तौल, मैगजीन और बाइक के साथ काबू किया गया। आरोपी की पहचान तलवंडी नाहर गांव के रहने वाले राजिंदर सिंह के रूप में हुई। आरोपी की निशानदेही पर शाम 4 बजे सरहदी गांव कक्कड़ में एक और तस्कर जसप्रीत सिंह को दबोचा, जिससे पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई। बीएसएफ ने दोनों तस्करों को लोपोके थाना की पुलिस को सौंप दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई अमृतसर पुलिस कर रही है। इसके अलावा तरनतारन के गांव डल में खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया।


