देवरीबंगला| राष्ट्रीय स्तरीय रोवर रेंजर जंबूरी में शासकीय उमा विद्यालय खेरथा बाजार के रोवर रेंजर विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय की ओर से मेघारानी, माधुरी, महेन्द्र कुमार और लक्ष्मीनारायण ने भाग लिया। कार्यक्रम में रोवर प्रभारी सोनाली बैनर्जी भी साथ रही। यह पहला राष्ट्रीय स्तर का रोवर रेंजर जंबूरी में विद्यार्थियों ने दैनिक दिनचर्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न रोमांचक गतिविधियां, कैम्प सजावट, समय प्रबंधन और कार्यकुशलता का उत्कृष्ट निर्वहन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों से आए रोवर रेंजरों की भाषा, संस्कृति और परंपराओं से परिचय प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य एनएस मानकर के मार्गदर्शन में हुआ।


