15 नेशनल सर्टिफिकेटव फ्लैग के साथ छत्तीसगढ़ ने धाक जमाई

भास्कर न्यूज | बालोद भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन ग्राम दुधली में किया गया। आयोजन में देशभर से आए रोवर्स एवं रेंजर्स के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हर गतिविधि में अनुशासित, संगठित और प्रभावी प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ को 9 ए ग्रेड एवं 6 बी ग्रेड सहित कुल 15 नेशनल सर्टिफिकेट एवं फ्लैग प्राप्त हुए। रोवर्स को 5, रेंजर्स को 4 तथा संयुक्त वर्ग को 6 ग्रेडिंग प्राप्त हुई। ए ग्रेड में रोवर्स, रेंजर्स और संयुक्तकृतीनों वर्गों को 3-3 सफलताएं, जबकि बी ग्रेड में रोवर्स को 2, रेंजर्स को 1 और संयुक्त वर्ग को 3 सफलताएं मिलीं। यह उपलब्धि रोवर्स रेंजर्स के कठिन परिश्रम, निश्छल समर्पण, त्याग की भावना और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम है। जंबूरी के दौरान आयोजित स्टेट गेट, कैम्प क्राफ्ट एवं कैम्प फायर प्रतियोगिता में रोवर्स एवं रेंजर्स दोनों वर्गों ने ए ग्रेड अर्जित कर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया। पायोनियरिंग एवं मार्च पास्ट में दोनों वर्गों को बी ग्रेड प्राप्त हुआ। संयुक्त वर्ग में बैंक वुडमैन एवं एक्जीबिशन एवं एथनिक फैशन शो में ए ग्रेड तथा फोक डांस एवं कलर पार्टी में बी ग्रेड मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *