देवरीबंगला| ग्राम खेरथाबाजार में मानस सेवा समिति एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय मानस सम्मेलन 31 जनवरी और 1 फरवरी को किया जाएगा। समिति अध्यक्ष आरडी डडसेना ने बताया कि प्रथम दिवस 31 जनवरी को श्री राम आदर्श मानस प्रचार समिति, कबीर मठ नादिया, श्री राम दरबार मानस परिवार बंदोरा कवर्धा, पूजा मानस परिवार, गिधपुरी बलोदाबाजार, अंजनैय मानस परिवार, बागबाहरा महासमुंद, द्वितीय दिवस श्री मुरली मनोहर मानस परिवार चिंगरौद, राम कृपा मानस परिवार सालिक झिटिया राजनंदगांव, पावन धरा मानस परिवार छुईया गरियाबंद, ममता मानस परिवार कोरबा बिलासपुर की प्रस्तुति होगी।


