पटना | छत्तीसगढ़ विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गणित दिवस पर जिला स्तरीय गणितीय मॉडल, पोस्टर और संगोष्ठी प्रतियोगिता में पटना के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गणितीय मॉडल प्रतियोगिता में श्याम बाबू ने पहला और अमृता सोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संगोष्ठी प्रतियोगिता में मेघा सोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रतियोगिता में शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय के अरिस्का ने दूसरा और अर्पिता अम्बेडी ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में छात्रों ने गणितीय अवधारणाओं को सरल और रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता और व्यावहारिक सोच झलक रही थी। निर्णायकों ने प्रस्तुति शैली और विचारों की सराहना की। इस उपलब्धि में गणित शिक्षक सुनील कुमार जायसवाल, कमल केशरी और सहायक शिक्षक सौरभ चौबे का मार्गदर्शन अहम रहा। विद्यालय प्राचार्य डी.के. सिंह सहित सभी शिक्षकों ने विजेताओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी।


