खेलते-खेलते तीन मंजिला मकान की छत से गिरी बच्ची, मौत:छह महीने पहले ही मां के साथ बिहार से आई थी, माता-पिता को पड़ोसी ने दी सूचना

भिवाड़ी के सतपाल कॉलोनी में तीन मंजिला मकान से गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते छत के कोने पर पहुंची। फिर नीचे गिर गई। कॉलोनी के लोगों ने तुरंत उसे उठाया। माता-पिता को सूचना दी। इसके बाद बच्ची को भिवाड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे अलवर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय बच्ची के पिता विजय 36 घंटे की ड्यूटी करके घर आए थे। घर पर सो रहे थे। मां कपड़े धो रही थी। बच्ची का नाम रागिनी (3) था। पिता विजय बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। पिछले एक साल से भिवाड़ी की एक कॉपर कंपनी में काम कर रहे हैं। करीब छह महीने पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को भिवाड़ी बुलाया था। बच्चों के साथ खेल रही थी विजय के पड़ोसी अक्ष्य ने बताया- रागिनी अन्य बच्चों के साथ तीन मंजिला मकान की छत पर खेल रही थी। तभी अचानक नीचे गिर गई। पड़ोसियों ने तुरंत माता-पिता को जानकारी दी। उसे भिवाड़ी से अलवर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल भिवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *