खेलेगा-जीतेगा भीलवाड़ा कबड्डी स्पर्धा कल से

भीलवाड़ा | नगर निगम की ओर से खेलेगा भीलवाड़ा-जीतेगा भीलवाड़ा थीम पर कबड्डी प्रतियोगिता 26 से 31 जनवरी तक होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 24 जनवरी तक 45 टीमों का पंजीयन हो चुका है। महापौर राकेश पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 26 जनवरी शाम 4 बजे चित्रकूट धाम में किया जाएगा। प्रतियोगिता का ड्रा रविवार शाम 5 बजे डाला जाएगा। सभी मुकाबले नॉकआउट पद्धति पर खेले जाएंगे। 29 जनवरी तक नॉकआउट मुकाबले होंगे, जिसके बाद चयनित अंतिम 8 टीमें क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में प्रवेश करेंगी। फाइनल मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1 लाख रुपए नकद, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, जबकि द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 51 हजार रुपए नकद एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा बेस्ट रेडर एवं बेस्ट कैचर को 11-11 हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। सभी टीमों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *