पहले मैच में एसएन वॉरियर्स को हराकर आरआर आर्नामेंट जीता

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा माहेश्वरी समाज के उद्योगपतियों एवं प्रोफेशनल्स को साझा मंच देने के उद्देश्य से 3 दिवसीय माहेश्वरी प्रोफेशनल क्रिकेट लीग–2026 का आगाज महावीर स्कूल ग्राउंड में हुआ। माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम के कोर्डिनेटर प्रदीप लाठी ने बताया कि 2 दिन लीग मैच और अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मैच होगा। लीग के पहले दिन पहला मैच आरआर ऑर्नामेंट और एसएन वॉरियर्स के बीच में हुआ। एसएन वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। 10 ओवर में 82 रन बनाए। जवाब में आरआर आर्नामेंट ने 9 ओवर में मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच राजकुमार मालू को दिया, जिन्होंने 3 विकेट लिए। दूसरा मैच वारी चार्जेज और शारदा सुपरकिंग्स के बीच में हुआ। वारी चार्जेज ने पहले बैटिंग कर 10 ओवर में 110 रन बनाए। वारी चार्जेज के ओपनर अभिषेक बाहेती ने 22 और आदित्य राठी ने 46 रन बनाए। जवाब में शारदा सुपरकिंग ने आखिरी बॉल पर मैच जीत लिया। शारदा सुपरकिंग से अर्पित बांगड़ ने 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरा मुकाबला मेलाना रॉयल्स और सत्कार लायंस के बीच हुआ। सत्कार लायंस ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 122 रन बनाए। रौनक धूत ने 53 रन बनाए। जवाब में मेलाना रॉयल्स 99 पर ऑल आउट हो गई। सत्कार लायंस ने मुकाबला 24 रन से जीता। माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष सीए सुनील सोमानी ने बताया कि जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अशोक बाहेती, कैलाश कोठारी, रमेश राठी, सत्कार ग्रुप से शिव सोडाणी ने ट्रॉफी का अनावरण किया। महेश्वरी प्रोफेशनल फोरम के सचिव डॉ. प्रशांत आगाल ने बताया कि यह लीग उद्योग, प्रोफेशन और खेल का अनूठा संगम है, जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, टीचर्स, एडवोकेट्स, एमबीए एवं अन्य प्रोफेशनल्स एक साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे, जिससे नेटवर्किंग और सामाजिक समन्वय को नई दिशा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *