खेलो इंडिया मशाल गौरव रथ यात्रा मुंगेली पहुंची:ट्राइबल गेम्स के लिए हुआ भव्य स्वागत, शुभंकर ‘मोर वीर’ भी साथ

मुंगेली में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की ‘मशाल गौरव रथ यात्रा’ का भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में 14 फरवरी से इन खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित करना है। यह यात्रा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाउपारा पहुंची। जहां ‘मशाल गौरव रथ यात्रा’ और शुभंकर ‘मोर वीर’ का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आई.पी. यादव, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल ने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से यह मशाल गौरव रथ यात्रा पूरे राज्य में निकाली जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य जनमानस को खेलों के प्रति जागरूक करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *