खेल नगरी बनेगा लुधियाना, नेशनल स्कूल गेम्स में उतरेंगे 1200 खिलाड़ी

शहर में छह जनवरी से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से अलग-अलग शहरों में नेशनल स्कूल गेम 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शहर में तीन गेम्स का आयोजन होगा। जिसको लेकर एजुकेशन विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। यह गेम्स शहर के दो स्कूलों के मैदान में होंगे। जिसमें करीब देशभर से 1200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों के रहने और खाने आदि की व्यवस्था विभाग की तरफ से की जा रही है। यह 69वीं नेशनल गेम्स का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया जा रहा है। इसमें तीन गेम्स जिसमें गतका अंडर-19, जूडो अंडर 14 लड़के और लड़कियां और ताईक्वांडों अंडर-14 लड़कियां भाग लेंगी। यह मुकाबले गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीएयू और बीसीएम स्कूल शास्त्री नगर में करवाए जाएंगे। शहर में गेम्स में भाग लेने के लिए पांच जनवरी को खिलाड़ी पहुंचेंगे। छह जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक वह विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। पिछली खेलों में पंजाब का था चौथा नंबर 69वें नेशनल स्कूल गेम्स 2025-26 का आयोजन देशभर के अलग-अलग शहरों में हो रहे है। जिसके तहत लुधियाना में जनवरी में तीन गेम्स का आयोजन हो रहा। पंजाब ने अब तक हुए गेम्स में 107 मेडल जीते हैं। जिसमें 27 गोल्ड, 34 सिल्वर और ब्रॉन्ज 46 जीते है। अभी तक मेडल टैली में सातवें नंबर पर है। 68 वें नेशनल गेम्स 2024-24 में पंजाब का प्रदर्शन शानदार रहा और वह चौथे स्थान पर रहा था। पंजाब के खिलाड़ियों ने 260 मेडल जीते थे। जिसमें 75 गोल्ड, 66 सिल्वर, ब्रॉन्ज 119 जीते थे। 67वें नेशनल स्कूल गेम्स में पंजाब ने 215 मेडल जीते थे। सर्दी से बचाव को ऊनी कपड़े लाएं छात्र भीषण सर्दी को लेकर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने विशेष तैयारी के साथ-साथ खिलाड़ियों को पर्याप्त ऊनी कपड़े भी लाने के लिए कहा गया है। प्रत्येक टीम के साथ दो कोच, दो मैनेजर साथ आएंगे। खेल के दौरान खिलाड़ियों पर नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी(नाडा) की टीम भी नजर रहेगी। जो खेलों के बीच-बीच में खिलाड़ियों के सैंपल लेंगी। टीम पांच जनवरी को पहुंच जाएगी। एजुकेशन विभाग के मुताबिक ताइक्वांडो और गतका पीएयू में होंगे और बीसीएम स्कूल में जूडो के मुकाबले होंगे। डीईओ सेकेंडरी डिंपल मदान ने बताया कि छह से 11 जनवरी तक नेशनल स्कूल गेम्स होंगे। जिसको लेकर तैयारी चल रही है। खिलाड़ियों की डाइट पर रखा जाएगा ध्यान: फेडरेशन की तरफ से खिलाड़ियों का मेन्यू जारी किया गया है। जिसमें ब्रेकफास्ट में खिलाड़ियों को चाय, कॉफी, दूध, दही, अड्डा, आमलेट, परांठा और ब्रेड आदि दिये जाने को कहा गया है। लंच में सीजनल सब्जी, चावल, रोटी, पापड़, सलाद, अचार, दाल, दही और स्वीट डिश दी जाएगी। जबकि डिनर में सीजनल सब्जी, चावल, रोटी, पापड़, सलाद, अचार, दाल और दूध दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *