राज्य कीड़ा परिषद की ‘पे एंड प्ले’ योजना के तहत शहर में कॉलेज मैदान के पास जिला खेल स्टेडियम में सशुल्क प्रवेश का मुद्दा भाजपा के लिए आगामी नगर परिषद चुनावों के मद्देनजर चिंता का विषय बन गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर प्रतिमाह प्रतिव्यक्ति 300 रुपए का शुल्क हटाने की गुहार लगाई है। जिलाध्यक्ष गायरी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा कि आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में इसका विपरीत असर पड़ सकता है। गौरतलब है कि राज्य क्रीड़ा परिषद की ‘पे एंड प्ले स्कीम’ स्कीम के तहत जिला खेल विभाग ने आगामी एक मार्च से खेल स्टेडियम पर प्रति व्यक्ति 300 रुपए शुल्क लगाने का निर्णय लिया था। स्थानीय स्तर पर शुल्क वसूली के लिए जिला खेल अधिकारी ने प्रयास भी शुरू कर दिए। । इस फरमान के तहत खिलाडियों और स्टेडियम में जॉगिंग और वॉकिंग के पहुंचने वाले लोगों से शुल्क लेने के निर्देश दिए गए। इधर, इस शुल्क को अनुचित बताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, जिसकी प्रतिलिपि खेल मंत्री व जिला कलक्टर को भी भेजी है। शादी में बाहर हूं, बाद में बात करूंगा मैं किसी शादी के कार्यक्रम में बाहर आया हुआ हूं। बाद में बात कर पाऊंगा। पूंजीलाल गायरी, जिलाध्यक्ष भाजपा


