खैरथल की फतियाबाद गोशाला में वार्षिक उत्सव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे, बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग पर जताई चिंता

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार शाम 4 बजे खैरथल की फतियाबाद गोशाला के तीसरे वार्षिक उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया और कहा कि वर्तमान में पर्यावरण देश-दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट है। गोशाला के पास पहाड़ियों को हरा भरा बनाने का संकल्प
मंत्री यादव ने गोशाला के आसपास स्थित पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में मनुष्य रॉकेट, चांद पर पहुंचने और मोबाइल बनाने में सक्षम है, लेकिन पेड़ और अनाज केवल धरती माता ही उगा सकती है। उन्होंने प्रकृति के साथ संतुलित जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग पर जताई चिंता
उन्होंने गांवों में बढ़ती प्लास्टिक के उपयोग पर चिंता व्यक्त की, जिससे भूमि जहरीली और बंजर हो रही है। उन्होंने गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम चलाने का आह्वान किया। 250 करोड़ की लागत से लगेगा संयत्र
यादव ने डेयरी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सरस डेयरी के तहत राज्य सरकार और एनडीडीबी के सहयोग से लगभग 250 करोड़ रुपए की लागत से 5.5 लाख लीटर क्षमता का एक संयंत्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अलवर जिले में डेयरी क्षेत्र में सुधारों के कारण सरस डेयरी ने एक ही दिन में 3,67,000 लीटर दूध एकत्रित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। केंद्रीय मंत्री ने डेयरी क्षेत्र को और सुदृढ़ बनाने के लिए पशु नस्ल सुधार और चारा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फतेहाबाद गौशाला में नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व विधायक मुंडावर मंजीत चौधरी, पूर्व विधायक अलवर ग्रामीण जयराम जाटव, सरस बोर्ड डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, किशनगढ़बास भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल, पार्षद तेजसिंह सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *