खैरथल-तिजारा जिले में आधार सुविधाओं का विस्तार:दो नए आधार नामांकन और अद्यतन केंद्र स्थापित किए

खैरथल-तिजारा जिले में आमजन को आधार संबंधी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DOITC) ने क्षेत्र में दो नए आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्र स्थापित किए हैं। ये केंद्र नगर पालिका, खैरथल और पंचायत समिति, मुंडावर में संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से स्थानीय निवासियों को आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाएं मिलेंगी। इससे पहले भी दो नए आधार केंद्र नगर पालिका, भिवाड़ी और BIDA कार्यालय, भिवाड़ी में स्थापित किए जा चुके हैं। यह विस्तार जिले में आधार सेवाओं की पहुंच को मजबूत कर रहा है। संयुक्त निदेशक एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीरेंद्र त्यागी ने बताया कि इन नए केंद्रों की स्थापना से स्थानीय निवासियों को नया आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट और डेमोग्राफिक अपडेट जैसी सभी प्रमुख सेवाएं तेजी, सहूलियत और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध हो सकेंगी। इन प्रयासों से क्षेत्र में आधार सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *