जयपुर में बाथरूम में छुपा लेपर्ड, गार्डन में घूमता रहा:गार्ड ने गेट खोला तो निकल कर भागा, कॉलोनी में 48 घंटों में 5 बार आया नजर

राजधानी जयपुर में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। सिविल लाइंस और चांदपोल के बाद अब लेपर्ड शहर के पॉश इलाके बजाज नगर में डेरा डाल चुका है। यहां पिछले 48 घंटों में 5 बार अलग-अलग घरों में लेपर्ड CCTV में नजर आया है। बजाज नगर की अनिता कॉलोनी में तीन बार और एजी कॉलोनी में 2 बार लेपर्ड वहीं अब तक लेपर्ड वन विभाग की पकड़ से दूर है। इसकी वजह से लोगों के मन में दहशत बढ़ने लगी है। पहले देखें PHOTOS जयपुर के रिहायशी इलाकों में लेपर्ड की मूवमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। बजाज नगर में सोमवार को क्षेत्र से दो नए CCTV फुटेज सामने आए हैं, जिनमें लेपर्ड खुलेआम घूमते हुए देखा गया। पहला फुटेज रविवार आधी रात 12 बजे का है। इसमें लेपर्ड पार्क में आराम से टहलता हुआ और आराम करता नजर आ रहा है। वहीं दूसरा फुटेज रविवार सुबह 6:42 बजे का है। इसमें वह एक मकान के बाथरूम से अचानक दौड़कर पॉर्च में निकलता दिखाई दिया। इसी दौरान पास में मौजूद गार्ड बाल-बाल बच गया। बाथरूम में रातभर छुपा रहा लेपर्ड
बजाज नगर अनीता कॉलोनी में रहने वाले गार्ड बट्टू लाल ने बताया- मैं जैसे ही लाइट जलाने गया। बाथरूम से लेपर्ड अचानक बाहर दौड़ता हुआ निकला। उसने मुझ पर हमला नहीं किया। बाद में पता चला कि वह काफी देर से अंदर ही छिपा हुआ था। इसके बाद लेपर्ड एक मकान से दूसरे मकान में छलांग लगाते, दीवारें कूदते और संकरी गलियारों से गुजरते हुए भाग गया। वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
वहीं 48 घंटों से लगातार लेपर्ड का मूवमेंट सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने अनीता कॉलोनी, AG कॉलोनी, शिक्षा संकुल और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रेंजर जितेंद्र सिंह शेखावत और उनकी टीम पूरी रात इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। कई जगहों से लेपर्ड के पगमार्क और अन्य साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है। उन्होंने बताया- ड्रोन, ट्रैकर और स्थानीय इनपुट की मदद से लेपर्ड की लोकेशन पता करने की टीम कोशिश कर रही है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। 2 महीने में 10वीं बार आबादी क्षेत्र में आया लेपर्ड
पिछले दो महीनों में यह 10वीं बार है, जब लेपर्ड जयपुर के रिहायशी इलाकों में दिखाई दिया है। बजाज नगर की झालाना लेपर्ड सफारी से दूरी मात्र 300 मीटर है, इसलिए यहां मूवमेंट आसानी से आ जाता है। इससे पहले लेपर्ड चांदपोल, शास्त्री नगर, सिविल लाइंस (मंत्री आवास), जलमहल में गुर्जर घाटी, गोपालपुरा, दुर्गापुरा, जयसिंहपुरा, जगतपुरा, विद्याधर नगर जैसे इलाकों में भी देखा जा चुका है। ऐसे में अब वन विभाग ने स्थानीय लोगों से रात-सुबह अकेले न निकलने, बच्चों को बाहर न खेलने देने और पालतू जानवरों को घर में ही रखने की अपील की है। साथ ही लेपर्ड के किसी भी मूवमेंट की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को देने के लिए कहा गया है। यह खबर भी पढ़ें… रिहायशी इलाके में लेपर्ड पहुंचने के बाद वन विभाग अलर्ट:जयपुर में रात्रि पेट्रोलिंग, रेडियो कॉलरिंग और निगरानी बढ़ाई जाएगी राजधानी जयपुर की रिहायशी कॉलोनियों में लेपर्ड की एंट्री से इलाके में दहशत है। लेपर्ड की बढ़ती गतिविधियों को लेकर वन विभाग ने सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत किया है। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के निर्देश पर उपवन संरक्षक विजय पाल सिंह की टीम 24 घंटे मॉनिटरिंग में जुटी है। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर में मंत्री के बंगले और स्कूल में घुसा लेपर्ड:बच्चे क्लासरूम में बंद, VVIP इलाके में 2 घंटे तक दीवार फांदता रहा तेंदुआ राजधानी जयपुर के VVIP एरिया सिविल लाइंस में पिछले महीने लेपर्ड पहुंच गया। लेपर्ड सुबह करीब 9 बजे सबसे पहले लेन नंबर 6 पर बने एक घर में घुसा। फिर लेपर्ड जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी बंगले में देखा गया। (पूरी खबर पढ़ें)​​​​​​​ जयपुर में दुकान में घुसा लेपर्ड, भीड़ पर गुर्राता रहा:एक कुएं में गिरा, पिंजरे में बैठकर नीचे उतरे डॉक्टर्स; एक तेंदुए को कार ने कुचला जयपुर में लेपर्ड का आंतक बढ़ता जा रहा है। दो दिन से शहर के विद्याधर नगर एरिया में घूम रहा लेपर्ड चांदपोल की एक दुकान में मिला। यहां लेपर्ड फ्रिज के पास छिपकर बैठा था। दुकानदार ने उसे अंदर ही बंद कर दिया। डर के कारण वो भीड़ पर भी गुर्राता रहा। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *