खैरथल-तिजारा में वीर बाल दिवस मनाया:साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

किशनगढ़बास में ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर सिख धर्म के दशम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। खैरथल रोड स्थित सिख गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति और मातृभूमि की रक्षा के लिए अल्पायु में दिए गए उनके बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य और किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिलाध्यक्ष महा सिंह चौधरी और वीर बाल दिवस के जिला संयोजक बलविंदर सिंह भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल ने की। रामहेत सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि चारों साहिबजादों का बलिदान मानवता को साहस, त्याग और सत्य का मार्ग दिखाता रहेगा। उन्होंने इसे केवल सिख समाज की नहीं, बल्कि समूचे भारतवर्ष की अमूल्य विरासत बताया। यादव ने कहा कि उनका अद्वितीय साहस, अटूट आस्था और अन्याय के विरुद्ध अडिग संकल्प वीरता और त्याग का अमर प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को धर्म, सत्य और राष्ट्ररक्षा के मार्ग पर प्रेरित करता रहेगा। ये रहे मौजूद
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मोठूका मंडल अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, संतोष अग्रवाल, जगदीश यादव, जयसिंह सरदार, उमेश कांत वशिष्ठ, तेजसिंह सैनी, अजय योगी, विनोद मिश्रा, विश्वास डब्बू यादव, रिंकेश गुप्ता, विनोद मिश्रा, रमेश जांगिड़, मनीष लखयानी, राजा बलेचा, सुनील पंवार, रामसुगन गुर्जर, सुरेश भेड़ी, नरेश भडाना, मनमीत सरदार सहित सिख समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *