खैरथल में नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में दो गिरफ्तार:पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

खैरथल थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों में से एक युवक ने करीब एक माह पहले पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद दूसरे आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर बाइक पर बिठा ले गया और दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया। थानाधिकारी राम किशन यादव ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के तुरंत बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *