खैरथल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन:आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया, श्रमदान किया

खैरथल के राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर संपन्न हो गया। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने एनएसएस लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन किया तथा योग और जुंबा अभ्यास किया। साथ ही महाविद्यालय में वॉलीबॉल ग्राउंड तैयार करने के लिए श्रमदान किया गया। कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने बताया कि सांस्कृतिक एवं बौद्धिक सत्र में उद्यमी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक डाटा तथा भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष शर्मा ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत की भावना से परिचित कराया और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने अतिथियों से महाविद्यालय विकास में सहयोग का आग्रह किया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *