खैरथल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाषण प्रतियोगिता:युवाओं ने विवेकानंद के विचार रखे, जीवन से प्रेरणा लेने का आह्लान

खैरथल के राजकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार युवा दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत हुआ। इन्होंने किया कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद जी के विचार’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में राजदीप कौर ने प्रथम, कुशाल जाटव ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. राहुल वर्मा और राजवीर मीणा ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि डॉ. दीपक कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. सरस्वती मीणा, साक्षी जैन और स्टाफ सदस्य मनोज गुप्ता, सौम्या बारेठ, विक्रम सिंह तथा प्रभुदयाल उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *