लोहड़ी केवल त्योहार नहीं नई शुरुआत का प्रतीक है : विराट

अमृतसर| वार्ड-66 के पार्षद विराट देवगन ने लोहड़ी एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर वार्डवासियों के साथ धूमधाम से त्योहार मनाया। उन्होंने कहा कि लोहड़ी केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह मेहनत, उम्मीद और नई शुरुआत का प्रतीक है। लोहड़ी की अग्नि के समक्ष यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि भ्रष्टाचार, नशा, बेरोजगारी और अन्याय जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त किया जाए। इस मौके पर मुखविंदर कौर, सुधेश निशचल, परमजीत शर्मा, विशाल शर्मा, नेपाल चंद मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *