खैरथल में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 2 दिसंबर 2025 को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर कोष कार्यालय खैरथल द्वारा निदेशालय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण के निर्देशों के तहत आयोजित किया जा रहा है। शाम 4 बजे तक चलेगा शिविर यह शिविर मंगलवार, 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जांगिड़ धर्मशाला, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के पास, खैरथल में लगाया जाएगा। पेंशनर्स शिविर में उपस्थित होकर अपनी पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान प्राप्त कर सकेंगे। पेंशन निर्धारण से लेकर तकनीकी त्रुटियों जिला कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल ने बताया कि शिविर में पेंशन निर्धारण, संशोधन, भुगतान में देरी, दस्तावेज संबंधी त्रुटियां और अन्य तकनीकी मुद्दों का निवारण किया जाएगा। उन्होंने पेंशनर्स से अपील की कि वे अपनी किसी भी पेंशन संबंधी असुविधा के लिए निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर इसका लाभ अवश्य उठाएं।


