ब्यावर में सोमवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 135वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर माली समाज और माली सेना ब्यावर द्वारा ज्योतिबा फुले सर्किल, अजमेर रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। माली सेना ब्यावर शहर अध्यक्ष सुनील भाटी ने बताया कि समाज बंधुओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महान समाज सुधारक को नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शिक्षा, स्त्री-पुरुष समानता और समाज सुधार के क्षेत्र में फुले जी द्वारा किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले निर्धन, गरीब और वंचितों के सच्चे मसीहा और प्रेरणास्रोत रहे हैं। श्रद्धांजलि समारोह में मालियान पंचायत बड़ा बास अध्यक्ष मोहनलाल दगदी, शाहपुरा मोहल्ला अध्यक्ष हनुमान सिंगोदिया, छावनी अध्यक्ष करन सिंह गहलोत, फूलपुरा अध्यक्ष सत्यनारायण पालडिया, माली सेना प्रदेश अध्यक्ष श्रवण सांखला, प्रदेश संस्थापक दिनेश भाटी, माली समाज जिलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।वहीं पूर्व सभापति बबिता चौहान, शशि बाला सोलंकी, प्रमोद चौहान, नेनू राम देवड़ा, हंसराज सांखला, गणपत मारोठिया, जिला मंत्री लोकेश भाटी, जगदीश गहलोत, चंपालाल गहलोत (सरपंच), पिंटू काका, नरेन्द्र चौहान, प्रदेश मंत्री सुरेश चौहान, रमेश सैनी, सचिन चौहान, लोकेन्द्र गहलोत, मनोज महावर सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया। समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें समाजजनों ने महात्मा फुले के आदर्शों पर चलने व समाज में समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।


