खैरागढ़ जिले में शनिवार को एक हार्डवेयर की दुकान में GST का छापा पड़ा है। टैक्स चोरी और अनियमितताओं की जांच के लिए शहर के प्रतिष्ठित स्थित हरिसंस हार्डवेयर पर छापेमारी कार्रवाई रविवार सुबह 3 बजे तक चली। जीएसटी विभाग की 9 सदस्यीय टीम ने पूरी गोपनीयता के साथ कार्रवाई की है। किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। जीएसटी अधिकारियों ने स्टोर में कंप्यूटर डेटा की जांच की। साथ ही बिल और वाउचर की बारीकी से पड़ताल की। शहर के अन्य व्यापारी सतर्क देर रात तक चली इस कार्रवाई से व्यापारियों के बीच हड़कंप की स्थिति है। खबर फैलते ही शहर के अन्य व्यापारी सतर्क हो गए। कई दुकानदारों ने अपने पुराने रिकॉर्ड चेक करने शुरू कर दिए। जीएसटी अधिकारियों ने साधी चुप्पी फिलहाल जीएसटी अधिकारियों का इस कार्रवाई को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने तक कोई बयान नहीं दिया जाएगा। इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में यह चिंता है कि आगे और भी दुकानों पर ऐसी कार्रवाई हो सकती है।


