मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 611 करोड़ 21 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने 470.98 करोड़ रुपए के 18 कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही 140.23 करोड़ रुपए के 53 कार्यों का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत नवीन भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन से हुई। मुख्य समारोह में जिला अस्पताल और कलेक्ट्रेट भवन का भूमिपूजन किया गया। संयुक्त जिला कार्यालय, जिला पशुधन विकास कार्यालय और नए तहसील भवन का निर्माण भी शामिल है। इन योजनाओं का होगा विस्तार लोकार्पण कार्यों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई व छुईखदान शामिल हैं। हमर क्लिनिक भवन, डायलिसिस यूनिट और आदिवासी कन्या छात्रावास का भी लोकार्पण किया गया। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, स्टॉप डेम और नल-जल योजनाएं भी इसमें शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने छुईखदान में पानी टंकी और स्किल डेवलपमेंट सेंटर की घोषणा की। खैरागढ़ में 500 सीटर ऑडिटोरियम बनेगा। पैलीमेटा बांध का सौंदर्यीकरण होगा। मुढ़ीपार कॉलेज को बजट में शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार और उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह भी उपस्थित थे। भाजपा युवा मोर्चा ने हेलीपैड से जिला कार्यालय तक बाइक रैली निकाली। जिले भर से हजारों लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


