​​​​​​​चतरा में युवक का फंदे से लटका मिला शव:तीन माह पूर्व हुई थी शादी, शाम में घर से निकला रात में मिली लाश; आत्महत्या की आंशका

चतरा में एक युवक का शव उसके ही घर के पास से बरामद किया गया। शव पुआल के मचान में रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। घटना ईटखोरी थाना क्षेत्र के धनखेरी गांव में बुधवार देर रात हुई। पुलिस ने आत्महत्या की आंशका जता रही है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव के रूप में हुई है। प्रमोद की तीन माह पूर्व शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार, प्रमोद बुधवार की शाम को बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो शव बरामद हुआ। लड़की ने प्रमोद पर मामला दर्ज करवाया था ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि प्रमोद की शादी जिस लड़की से हुई थी। उससे उसका पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई, पर प्रमोद ने बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद लड़की ने प्रमोद पर मामला दर्ज करवाया था। सितंबर 2024 में प्रमोद को छह माह की सजा भी हुई थी। इधर, प्रमोद जब कारावास से बाहर आया तो एक बार पुनः लड़की पक्ष द्वारा प्रमोद के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर गांव, समाज व लड़की द्वारा दर्ज कराए गए मामले से बचने के लिए प्रमोद ने हामी भर दी। इसके बाद इसी वर्ष जून में हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करवा दी गई। पिता की दुत्कार से ही निराश होकर आत्महत्या की आशंका: थाना प्रभारी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। इधर, जानकारी मिली कि बीते 10 दिनों से प्रमोद के पिता लगातार उस पर घर से बाहर करने की धमकी देते थे। प्रमोद बेरोजगार था और ऐसी शंका जताई जा रही है कि पिता की दुत्कार से ही निराश होकर उसने आत्महत्या कर ली होगी। उन्होंने कहा कि अगर परिजन द्वारा कोई आवेदन प्राप्त होता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *