खोह गांव में हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली खोह और नगला खोह गांवों में निकाली गई। रैली की शुरुआत बगीची वाले मंदिर पर भूमि पूजन के साथ हुई। नगला खोह गांव के कान्हा राम ने रैली में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की। विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 1 फरवरी को बगीची वाले मंदिर पर किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्णकांत, पुरुषोत्तम साहू, तेज सिंह बाबू (ग्राम सेवक), कुंदन (सरपंच), बबली पंडित, सुखदेव पाराशर, चुलबुल, जगमोहन, कृष्णा, अजय, विशाल, कान्हा, जीतू और छैल बिहारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।


