खो-खो में रांची बालिका टीम चैंपियन

रांची| 19वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में रांची जिला की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में रांची की टीम ने फाइनल मुकाबले में खूंटी को 5 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, बालक वर्ग में भी रांची की टीम ने जोरदार खेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हजारीबाग में हुई प्रतियोगिता में रांची जिले का नेतृत्व सुभाष गांगुली ने किया। संत मेरीज के आरव ने चेस में कई प्राइज जीते रांची| संत मेरीज (न) स्कूल डोरंडा के कक्षा एक के छात्र आरव गुप्ता ने ऑल इंडिया ओपन एफ आइडीई रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में तीसरा स्थान, 38वें नेशनल अंडर 7 ओपन चेस चैंपियनशिप में 3.5 अंक हासिल किया। नेशनल रैपिड चेस चैंपियनशिप में 3 अंक प्राप्त किए। झारखंड पैरा ओलंपिक के अध्यक्ष बने जटाशंकर रांची| पैरालंपिक कमिटी ऑफ झारखंड की आम वार्षिक बैठक सह चुनाव पुराना विधानसभा परिसर स्थित विधायक क्लब में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरण्य पांडेय (वरीय अपर सचिव) और विशिष्ट अतिथि शशि रंजन सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी में जटाशंकर चौधरी को अध्यक्ष, कुमार गौरव को सचिव और सुनील कुमार विश्वास को कोषाध्यक्ष चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *