जालंधर/मेहतपुर| शाहकोट के गांव मंडियाला में श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पांच सदस्यीय समिति की तरफ से शिरोमणि अकाली दल की पुनर्रचना के लिए चल रही सदस्यता मुहिम को लेकर बैठक हुई। इस मौके पर नकोदर से पूर्व विधायक व समिति के वरिष्ठ सदस्य जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला समेत गांव के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और संगत शामिल हुई। जत्थेदार वडाला ने कहा कि पंजाब की भलाई के लिए अकाली दल का मजबूत होना बेहद जरूरी है। श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशानुसार ही सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से आगे आने और सिख पंथ और शिरोमणि अकाली दल की चढ़दी कला के लिए संगठित होकर काम करने की अपील की। बैठक में जत्थेदार सुखवंत सिंह रोली, जत्थेदार ऊधम सिंह औलख, जत्थेदार लश्कर सिंह रहीमपुर ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिसंबर 2024 को श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से सुखबीर बादल को तंखाहिया करार दिया गया था। बावजूद कुछ नेताओं ने श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों की अवहेलना करते हुए उन्हें दोबारा प्रधान बनाया, जिससे संगत में रोष है। इस मौके पर मेजर सिंह मंडियाला, पूर्व सरपंच वरिंदर सिंह, बाबा जागर सिंह पंडोरी, मनजिंदर सिंह, लखवीर सिंह, हरविंदर सिंह लाडी, सुखविंदर सिंह, निर्मल सिंह, गुरिंदर सिंह मान, फतेह सिंह मान, सरबजीत सिंह संगेड़ा समेत अन्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान इलाकावासियों के साथ जत्थेदार वडाला व अन्य।


