भास्कर संवाददाता | वरला/बलवाड़ी आशीके गरीब नवाज ने सरकार गरीब नवाज के 814वें उर्स मुबारक के मौके पर जामा मस्जिद बलवाड़ी के पास लंगर का आयोजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर ख्वाजा गरीब नवाज के दीवानों द्वारा कुरान ख्वानी का आयोजन किया गया। इसमें जमा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज फैजान अली ने देश में अमन, तरक्की और भाईचारे की दुआएं मांगी। असर की नमाज के बाद लंगर पर फातिहा ख्वानी की गई।


