धमतरी| गंगरेल में शीतला मंदिर के पीछे सार्वजनिक निस्तारी पानी के निराकरण के लिए सोख्ता गड्ढा बनाया है। सालों से इस सोख्ता गड्डा गांव वालों के उपयोग में आ रहा है, लेकिन इन दिनों एक व्यक्ति सार्वजनिक सोख्ता गड्ढा को ही पाटकर आवास बना रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से करते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।


