मलारना डूंगर उपखंड में गंगापुर भाड़ौती मेगा हाईवे पर सड़क हादसा हुआ। माणोली प्याऊ के पास भाड़ौती की तरफ से आ रही पिकअप और मलारना डूंगर की ओर जा रही बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 55 साल के हनुमान मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। हनुमान मीणा को तत्काल मलारना डूंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सवाई माधोपुर रेफर कर दिया। बाइक पर सवार एक छात्र को भी हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मलारना डूंगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मलारना डूंगर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


