राजिम | राजिम कुंभ कल्प मेला में जबलपुर से पहुंची साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में प्रतिदिन महानदी की महाआरती की जा रही है। इस महाआरती में बड़ी संख्या में साधु-संतों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक शामिल होकर इसके साक्षी बन रहे हैं। रविवार को महाआरती में गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल सपत्निक शामिल हुए। मेले में महाआरती की शुरूआत प्रतिदिन शाम 7 बजे 11 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ। जबलपुर से पधारे विद्वान पंडितों ने विधि विधान से आरती की। घाट पर जब आरती के समय शंखनाद होता है, तब ऐसा प्रतीत होता है हम स्वयं प्रयागराज और बनारस के पावन तीर्थ पर आरती कर रहे हैं।


