गंजबासौदा में हाईटेंशन लाइन में आग, फसल को नुकसान:कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार कार्य

गंजबासौदा में मर्दाखेड़ी रेलवे ओवर ब्रिज के पास स्थित खेत से गुजर रही 33 केवी की हाईटेंशन लाइन में मंगलवार को तेज धमाके के साथ आग लग गई। हाईटेंशन लाइन के तारों के आपस में टकराने से आग की लपटें कई मीटर तक दिखाई दीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसान रवींद्र रघुवंशी के अनुसार, यह पहली बार नहीं है, जब ऐसी घटना हुई है। करीब 10-15 मिनट तक लाइन से आग की लपटें निकलती रहीं। सौभाग्य से घटना के समय खेत में कोई मजदूर या मवेशी नहीं थे, अन्यथा जनहानि हो सकती थी। फतेहपुर के किसान भरत सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस समस्या को लेकर बिजली कार्यालय में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आग की वजह से खेत में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बिजली कार्यालय के अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत के अनुसार, हाईटेंशन लाइन में जंपर शॉर्ट की वजह से यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि सुधार कार्य के लिए टीम भेजी गई थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण काम नहीं हो पा रहा है। ​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *