बैतूल| नगरपालिका ने गंज के साप्ताहिक बाजार में पेविंग ब्लॉक लगाकर बाजार तो बना दिया, लेकिन बैठने की कोई व्यवस्था नहीं की। पूरे शहर में बैंचें लगाई गई हैं, पर इस नए बाजार में एक भी बैंच नहीं लगाई गई। इससे यहां आने वाले लोगों को दिक्कत होती है। बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। विनोबा वार्ड निवासी मनीष वर्मा ने कहा कि बाजार में बैंचें लगाई जानी चाहिए, ताकि लोग आराम से बैठ सकें।


