उज्जैन | निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार विभिन्न स्थानों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान गंदगी करने वालों से 34 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला, जिसमें गंदगी करने पर 15 हजार रुपए, प्लास्टिक और पॉलिथीन रखने पर 7 हजार, भट्टी जलाने वालों पर 6 हजार रुपए एवं डस्टबिन नहीं रखने वालों पर 5 हजार से अधिक का जुर्माना किया गया।


